कन्यादान
कलेजे पर पत्थर रख कर, पिता ने अपनी प्रतिष्ठा को पराया कर दिया !
बलिदान की रीति अपना कर, पिता ने पुण्य कन्यादान कर दिया !
सूना कर आँगन को, पिता ने विधि का विधान कर लिया !
पराया कर बिटिया को, पिता ने चारों धाम कर लिया !
सर झुका कर कन्यादान को, पिता ने अपना सौभाग्य समझ लिया !
विदा कर बिटिया को, पिता ने अपना सम्मान समझ लिया !
अपने घर की धरोहर को, पिता ने व्याकुलता से दान कर दिया !
अनजाने हाथों बिटिया को, पिता ने कुशलता से दान कर दिया !
अपने घर अंधेरा फैला कर, पिता ने अनजाने घर को रोशन कर दिया !
कन्यादान का फ़र्ज़ निभा कर, पिता ने घर का हर कोना ख़ाली कर दिया...!!!
Kanyadaan
Kaleje Par Patthar Rakh Kar, Pita Ne Apni Pratishtha Ko Paraya Kar Diya !
Balidaan Ki Reeti Apna Kar, Pita Ne Punya Kanyadaan Kar Diya !
Soona Kar Aangan Ko, Pita Ne Vidhi Ka Vidhan Kar Liya !
Paraya Kar Bitiya Ko, Pita Ne Charo Dhaam Kar Liya !
Sar Jhuka Kar Kanyadaan Ko, Pita Ne Apna Saubhagya Samajh Liya !
Vida Kar Bitiya Ko, Pita Ne Apna Samman Samajh Liya !
Apne Ghar Ki Dharohar Ko, Pita Ne Vyakulata Se Daan Kar Diya !
Anjane Haatho Bitiya Ko, Pita Ne Kushalata Se Daan Kar Diya !
Apne Ghar Andhera Faila Kar, Pita Ne Anjane Ghar Ko Roshan Kar Diya !
Kanyadaan Ka Farz Nibha Kar, Pita Ne Ghar Ka Har Kona Khaali Kar Diya...!!!
Also Read This Poetry :
5 Comments
वाह क्या सुंदर कविता है पिता और पुत्री के बीच का प्रेम अनोखा होता है आपकी यह कविता पढ़कर आंखों में आंसू छलक उठे ।
ReplyDeleteधन्यवाद आपका
खूप चांगली कविता आहे
ReplyDeleteमी तुझी कविता रोज वाचतो मला ती आवडते 👌
Sorry
ReplyDeleteवाह बहुत सुन्दर प्रस्तुति मन भर आया पिता और बेटी दोनों एक दूसरे की जान होते हैं 🙏🏽
ReplyDeleteOm NAmhA shivAy
ReplyDelete